औरैया, फरवरी 16 -- दिबियापुर,संवाददाता। क्षेत्र के बर्रू चौथामील के पास रविवार देर रात एक सड़क हादसे में कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार दो भाईयों में से एक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दूसरे का सैफई में उपचार चल रहा है। दोनों भाई दिबियापुर से जन्मदिन मना कर गांव वापस लौट रहे थे। रविवार रात कन्नौज की तरफ से आ रही एक वैगनआर कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों घायलों को सैफई रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान छोटे भाई अंकित की मृत्यु हो गई। बड़े भाई आशीष का इलाज है। मृतक अंकित और घायल आशीष, स्वर्गीय कृष्ण कुमार के पुत्र थे और बहलोलपुर थाना सहायल के निवासी थे। स्टेट हाईवे बीपी राजमार्ग पर बर्रु चौथामील के निकट कन्नौज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर गाड़ी ने उनकी पल्सर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.