रामपुर, मार्च 16 -- सड़क हादसे में युवक की मौत जबकि भाई और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अनियंत्रित डंपर की बाइक में टक्कर के बाद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। गंभीर रूप से घायल भाई और चाचा को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसा उधम सिंह नगर के काशीपुर के पास हुआ। अजीम नगर थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी रामपाल मजदूरी करने के लिए काशीपुर एक फैक्ट्री में जाता था। उसके साथ उसका छोटा भाई और चाचा भी वहीं पर मजदूरी करते थे। शनिवार की शाम तीनों रात की ड्यूटी करने के लिए घर से फैक्ट्री गए थे। बताते हैं रविवार सुबह तीनों चाचा भतीजे मजदूरी करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही तीनों काशीपुर से निकले तो सामने से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों गं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.