सड़क हादसे में युवक की मौत, बहन-पिता घायल
आजमगढ़, मई 31 -- आजमगढ़, संवाददाता।जहानागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास शनिवार की रात हुए सड़क हादसा में युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन और पिता हादसे में घायल हो गए। घटना के समय वह बहन को दवा दिला कर बाइक से घर लौट रहा था। पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घर में उक्त युवक के बड़े भाई की शादी की तैयारी चल रही थी, युवक की मौत से शादी की खुशियों में मातमी सन्नाटा पसर गया। जहानागंज थाना क्षेत्र के महब्बलीपुर गांव निवासी 22 वर्षीय सूरज राम के बड़ा भाई की दो जून को शादी है। यह भी पढ़ें- खड़ी कार में टकराई बाइक, युवक की मौत, दो घायल घर में शादी की तैयारी चल रही है। शनिवार की शाम को सूरज की बहन रंजू के पेट में दर्द होने लगा। सूरज अपने पिता राजेंद्र के साथ बहन को दवा दिलाने के लिए राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर गया था। दवा दिलाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.