औरैया, अप्रैल 18 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर की मड़ैया के पास शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाली क्षेत्र के अम्बरपुर भीखेपुर निवासी 25 वर्षीय सतेंद्र कुमार पुत्र स्व. सरमन सिंह शनिवार को साइकिल से मुरादगंज की ओर किसी कार्य से जा रहे थे। जैसे ही वह लक्ष्मणपुर की मड़ैया स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तभी औरैया की ओर से आ रहे ऑटो ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सतेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद सतेंद्र को मृत घोषित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.