प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- संग्रामगढ़। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मौली गांव निवासी माया देवी पत्नी अखिलेश ने संग्रामगढ़ पुलिस को तहरीर दी। उसका बेटा सागर गौतम पांच दिसम्बर 2025 की शाम करीब सात बजे अपने साथी ऋषिकांत, विवेक के साथ बाइक से कंधेरुआ बारात में जा रहा था। जैसे वह लोग गड़उआ पुल के आगे पहुंचे तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे उसके बेटे सागर गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के मां माया देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.