औरैया, अप्रैल 3 -- बेला, संवाददाता। बेला-बिधूना मार्ग पर हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 26 मार्च की रात करीब 10:50 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक अमन गुप्ता उर्फ शिवम निवासी आदर्श नगर, बिधूना, फफूंद रेलवे स्टेशन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक के चालक ने लापरवाही से उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी शालिनी गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है औ...