सड़क हादसे में युवक की जान गई
फरीदाबाद, अक्टूबर 3 -- पलवल,अजित कुमार। गदपुरी थाना अंतर्गत सोहना रोड पर गांव धतीर के समीप कंटेनर और गाडी की आमने सामने की टक्कर हो गई जिसमें 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। आरोपी चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धतीर पुलिस चौकी इंचार्ज अमित ने बताया कि गांव कुशलीपुर निवासी विकास गुरूग्राम स्थित निजी कंपनी में काम करता था। रात की ड्यूटी करके अपनी गाडी में सवार होकर सोहना रोड़ होते हुए अपने घर के लिए आ रहा था। जब वह शनिवार की सुबह गांव धतीर के समीप पहंुचा तभी सामने से आ रहे एक केंटर ने उसकी गाडी में टक्कर मार दी जिससे गाडी में बैठे विकास की मौत हो गई। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली तुरंत मौके पर पहुंची और मदद की। टक्कर से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। शव को गाड़ी से बाहर निकाला और सरकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.