सोनभद्र, फरवरी 16 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मंदहा गांव निवासी एक युवक की मिर्जापुर के जमुई गांव में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मिर्जापुर के जमुई गांव में तिलक समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मंदहा गांव निवासी 25 वर्षीय विकास यादव पुत्र रामविलास यादव रविवार को थाना क्षेत्र के डिबार गांव के 30 वर्षीय श्रीकांत यादव पुत्र आशीर्वाद यादव के साथ मौसी की नातिन का तिलक चढ़ाने मिर्जापुर जिला के जमुई गांव में गया था। तिलक कार्यक्रम संपन्न हो जाने के बाद बाइक से दोनों वापस लौट रहे थे। मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के जमुई गांव में स्थित एक पुलिया के पास बाइक सवार दोनों युवक पीछे से आ रहे एक स्कूली वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद बाइक में आग लग गई। इस हादसे में विकास की घटनास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.