देवघर, मार्च 27 -- सारठ। सारठ थाना क्षेत्र के मिश्राडीह जोरिया के पास दुर्घटना में घायल राजकिशोर खटाई की इलाज़ के दौरान मौत को लेकर पत्नी शशि रेखा खटाई ने कार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिक्र है कि 30 दिसंबर को पति साथियों के साथ देवघर जा रहे थे। उसी दौरान मिश्राडीह जोरिया के समीप चालक द्वारा लापरवाही व तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के कारण सड़क किनारे पेड़ में टक्कर मार दिया। दुर्घटना के बाद सीएससी ले जाया गया था। वहां से सदर अस्पताल व सदर से दुर्गापूर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज़ के दौरान 31 दिसंबर 2025 को मौत हो गई थी। उसके बाद क्रिया कर्म आदि के कारण लगभग तीन महीने बाद शिकायत देकर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.