सड़क हादसे में मृत वृद्ध जवां का निकला
अलीगढ़, मई 13 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में मृत वृद्ध जवां का निकला। तीन दिन पहले अज्ञात में दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली। गांव हैवतपुर सीया निवासी कमल सिंह (55) पुत्र नन्नू सिंह किसान थे। तीन दिन पहले वह सड़क हादसे में घायल हो गए थे। अज्ञात में पुलिस ने उन्हें दीनदयाल अस्पताल में भर्ती करा दिया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवा दिया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कमल सिंह के रूप में कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.