खगडि़या, मई 1 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के मानसी थानान्तर्गत सैदपुर-अमनी सीमा पर सड़क हदसे में मृत युवक का शव गुरुवार को घर पहुंचते ही परिजनों में मातम पसर गया। उल्लेखनीय है कि इस घटना में बुधवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वही दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक जिले के मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के वार्ड नंबर पांच निवासी प्रद्युम्न सिंह के 26 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार सिंह उर्फ गौरी बताया जा रहा है। घायलों में उसके साथी जितेन्द्र सिंह का 25 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार व गुणसागर सिंह का पुत्र तुलसी कुमार शामिल हैं। गंभीर अवस्था में तीनों को सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही गौरी की मौत हो गई थी। वही मिथुन कुमार व तुलसी कुमार को सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.