पलामू, जनवरी 13 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। गढ़वा जिले के बेलचंपा में रविवार की देर रात में हुई सड़क दुर्घटना में तीन अन्य रिश्तेदारों के साथ मृत भंडार गांव के युवक मनोज पासवान के 20 वर्षीय पुत्र बादल पासवान का अंतिम संस्कार मंगलवार को देर शाम में किया गया। गुजरात में प्रवासी मजदूर के रूप में काम करने वाले मनोज पासवान के घर आने के बाद बादल का अंतिम संस्कार किया गया। मनोज पासवान ने बताया कि घटना की सूचना के बाद गुजरात के सूरत से घर के लिए रवाना हो गए थे। मंगलवार को क़रीब साढ़े चार बजे गांव पहुंचे। मनोज पासवान को घर आने के बाद परिजनों को रोने चिल्लाने से स्थिति गमगीन हो गया था। उपस्थित लोगों ने मनोज पासवान को काफी सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। दाह संस्कार में परिजनों के अलावे अन्य सैकड़ों लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.