खगडि़या, मार्च 27 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के मानसी थानान्तर्गत कसरैया धार के निकट एनएच 31 पर बुधवार की मध्यरात्रि हुई सड़क दुर्घटना में जहंा उर्वरक व्यवसायी दीपक कुमार की मौत हो गई। वही उसकी कार में सवार मृतक दीपक की बेटी लाली कुमारी व भतीजी बाल-बाल बच गई। हालंाकि चालक व भतीजी को गंभीर चोटें लगी हैं। पर, फिलहाल दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दीपक की मौत की खबर मिलते ही नगर थाना सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।घटना के बाद मृतक परिजनों का है रो- रोकर है बुरा हाल: दीपक की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली कोहराम मच गया। परिजनों के कारुण क्रंदन से पूरा सदर अस्पताल परिसर गमगीन हो गया। वहीं सदर विधायक बबलू मंडल, पूर्व वार्ड पार्षद गुग्गू यादव समेत काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे और ...