फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 3 -- नवाबगंज, संवाददाता। जनपद एटा में गुरुवार की देर रात हुये भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत से परिवारों में चीख पुकार गयी। गांव में शव पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव से लिपटकर बिलख बिलख कर रो रहे थे। इससे पूरा माहौल गमगीन हो रहा था। गांवों के लोग भी परिवार के लोगों को ढांढस बंधाने पहुंचे तो उनकी आंखों से भी आंसू बरस पड़े। जनपद एटा के बागवाला क्षेत्र में एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गयी थी। जान गंवाने वाले उम्मरपुर के शैलेष कुमार (29) की भी मौत हो गयी। शैलेष दिल्ली में पत्नी चांदनी और तीन वर्षीय बेटी परी के साथ रहता था और वह निजी कंपनी में कार्यरत था। शैलेष अपनी बीमार मां के हाल चाल लेने आया था और गुरुवार को वापस दिल्ली लौट रहा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही पिता जोगराज, मां कमला देवी, भाई संजीव, र...