सड़क हादसे में मासूम बच्ची की मौत, मां घायल
गढ़वा, मई 30 -- मेराल, प्रतिनिधि। थाना मुख्यालय स्थित रामकृष्ण पेट्रोल पंप के समीप शनिवार दोपहर करीब 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर सड़क हादसे में 10 माह की बच्ची की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में उसकी मां घायल हो गई है। घायल महिला का इलाज मेराल अस्पताल में चल रहा है। परिजनों के अनुसार मेराल से ऑटो गढ़वा की ओर जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ी एक ऑटो से टकराने से बचने के लिए चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। उस दौरान दस माह की बच्ची को गोद में लेकर बैठी महिला ब्रेक लगते ही संतुलन खो बैठी और बच्ची सहित सड़क पर गिर गई। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मां और बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने 10 माह की दिव्यांशी कुमारी को मृत घोषित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.