मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चौबीस घंटे के अंदर हुए सड़क हादसे में मासूम और किशोर की मौत हो गई। कार में फंसा मासूम सौ मीटर दूर तक घसीटता चला गया। घटना के बाद दोनों वाहन के चालक भाग निकले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पटेहरा संवाद अनुसार संतनगर थाना क्षेत्र के मलुआ गांव निवासी प्रदीप कुमार का साढ़े चार वर्षीय पुत्र अंगद उर्फ ऋतिक सुबह लगभग आठ बजे घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते सड़क की ओर चला गया। उसी समय तेज रफ्तार कार ने मासूम को टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद मासूम कार में फंस गया और कार चालक मासूम को सौ मीटर दूर तक घसीट ले गया। उसके बाद चालक कार लेकर भाग निकला। घटना की जानकारी होते ही पहुंचे परिजनों ने मासूम को दीपनगर अस्पताल ले गए। उसके बाद मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.