औरैया, मई 23 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट थाना क्षेत्र के मुरादपुर मोड़ के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार नगला बाली निवासी 20 वर्षीय सचिन पुत्र दिनेश कुमार बाइक से जा रहा था। बाइक पर मानिकपुर निवासी शीला पत्नी अनूप कुमार तथा 10 वर्षीय हर्षित पुत्र अनूप कुमार भी सवार थे। बताया गया कि जैसे ही बाइक मुरादपुर मोड़ के पास पहुंची, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल टक्कर इतनी भीषण थी क...