जहानाबाद, मार्च 17 -- काको, निज संवाददाता। जहानाबाद-काको एनएच-33 पर बीवीपुर गांव के समीप मंगलवार की शाम एक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान बीबीपुर निवासी मो. शकील टेलर की पत्नी के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला शाम के समय सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान काको से जहानाबाद की ओर तेज रफ्तार से जा रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, काको पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल, जहानाबाद रेफर कर दिया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.