सड़क हादसे में महिला गंभीर घायल, चालक फरार
कौशाम्बी, अप्रैल 16 -- सैनी थाना क्षेत्र के जफरपुर निवासी समा परवीन (45) पत्नी इश्तियाक अहमद गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे देवीगंज बाजार में खरीदारी करने आई थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय ईंट लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में समा गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची देवीगंज चौकी पुलिस ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा में भर्ती कराया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.