मेरठ, मई 1 -- पति के साथ दवाई लेने जा रही महिला की मवाना रोड पर बाइक से नीचे गिरने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट किए जाने का आरोप लगााते हुए हंगामा किया। अम्हैड़ा गांव निवासी सूरज की 12 साल पहले हापुड़ निवासी रविता से शादी हुई थी। सूरज पत्थर लगाने का काम करता है। बीते गुरुवार की सुबह सूरज पत्नी रविता को दवाई दिलाने के लिए मेरठ जा रहा था। इस दौरान मवाना रोड पर हनुमान मंदिर के पास 36 वर्षीय रविता बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गई। इसके बाद परिजन पहले उसके प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे फिर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह हापुड़ से रविता के परिजन अम्हैड़ा गांव पहुंचे परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान सू...