सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल
रामपुर, जून 1 -- टांडा। लापरवाही से बाइक चलाते हुए बाइक चालक ने सोमवार को आगे चल रही दंपति की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में फल विक्रेता की पत्नी की मौत हो गई, जबकि वह घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम सिकमपुर निवासी हरद्वारी फल विक्रेता हैं। वह शनिवार को पत्नी समन्तरा (35 वर्ष) को साथ लेकर बाइक से बेटे विकास की ससुराल में गांव जटपुरा में गए थे। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे दंपति बाइक से बेटे की ससुराल से घर आ रहे थे कि दढ़ियाल-टांडा मार्ग पर गांव सिकमपुर में रामलीला मैदान के सामने पहुंचे ही थे कि दड़ियाल मार्ग की ओर से लापरवाही से आ रहे बाइक चालक ने दंपति की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- ट्रक से कुचल कर बाइक सवार महिला की मौत टक्कर लगने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.