सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल
बागपत, मई 31 -- बड़ौत। बड़ौत शहर में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पशु पैठ के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फजलपुर सुंदरनगर निवासी किरणपाल ने बताया कि वह पत्नी सुनीता, बेटे सोनित के साथ बाइक पर शामली की तरफ जा रहे थे। नगर में पशु पैठ के पास पीछे से आ रही तेज गति की बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किरणपाल और सोनित गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। किरणपाल ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.