सोनभद्र, मई 1 -- ओबरा। नगर के प्रसिद्ध ढोलक वादक 35 वर्षीय सर्वेश सिंह की गुरुवार देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि वे मिर्जापुर के डगमगपुर में आयोजित देवी जागरण कार्यक्रम से बाइक से अपने गांव मरचा (मड़िहान) लौट रहे थे। इसी दौरान राजगढ़-चुनार मार्ग पर सेमरी सरसों के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सर्वेश सिंह ओबरा में रहकर संगीत कार्यक्रमों में ढोलक वादन के लिए प्रसिद्ध थे और एक विद्यालय में संगीत शिक्षक भी थे। वे मूल रूप से मिर्जापुर जनपद के निवासी थे। यह भी पढ़ें- पिकअप के धक्के से बाइक सवार म्यूजिक टीचर की मौत घटना के बाद पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे दो भाइयों में छोटे थे और उनके पीछे पत्नी व दो वर्षीय पुत्र है। नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.