सीवान, सितम्बर 5 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के इजरा-चांदपुर गांव के समीप गुरुवार की सुबह शराब लदी तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत के मामले में मृतक की मां ने रघुनाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। हरनाथपुर गांव के सुशील राम की सड़क दुर्घटना में गुरुवार को मौत हो गई थी। मृतक की मां कबूतरी देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 3 सितंबर की सुबह उसका पुत्र सुशील राम इजरा-चांदपुर गांव से बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान चकरी-चांदपुर नहर के मुख्य मार्ग पर गांव के समीप मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुशील राम की मौके पर ही मौत हो गई। वही पर उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद इस घटना के बाद कार चालक और एक अन्य मौके से भागने लगे,...