आजमगढ़, अप्रैल 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। तहबरपुर थाना क्षेत्र के सेमरी के पास सोमवार की शाम हुई दुर्घटना में मजदूर की मौत हो गई। घटना के समय वह मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। तहबरपुर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी 40 वर्षीय रामचंदर मजदूरी करता था। सोमवार की सुबह वह घर से काम पर निकला था। शाम करीब सात बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। अपने गांव के पास सेमरी पुलिस चौकी पर पहुंचा था। इस दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग भी पहुंच गए। घायल को एंबुलेंस से तहबरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.