सड़क हादसे में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जख्मी
समस्तीपुर, मई 14 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र के कोयलाकुंड निवासी व भाजपा युवा मोर्चा के कल्याणपुर उत्तरी मंडल अध्यक्ष मुन्ना कुमार सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। वे महादेव स्थान जटमलपुर से अपने घर कोयला कुंड बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान कमरगामा के समीप अचानक बाइक सहित वे गड्ढे में गिर पड़े। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। ज्ञात हो कि बागमती नदी के वॉटरवेज तटबंध पर बनी सड़क संकीर्ण होने के कारण आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। खासकर सड़क के दोनों किनारे कमरगामा और बलुआहा आदि जगहों पर सड़क किनारे बड़े बड़े गड्ढे बन जाने के लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। साथ ही कभी कभी काफी देर तक सड़क जाम की भी स्थिति बन जाती है। खासकर बड़े वाहनों के आवागमन करने और साइड लेने में भी काफी कठिनाई का सामना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.