गोरखपुर, जुलाई 1 -- जगदीशपुर/चौरीचौरा, हिटी। एम्स थानाक्षेत्र क्षेत्र के टाटा मोटर्स के पास फोरलेन पर मंगलवार की शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सोनबरसा चौकी पुलिस ने दोनों को एम्स भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी संजय चौधरी (40) पुत्र फूलचंद चौधरी अपने साथी डुमरी खास (बसंत टोला) निवासी जयप्रकाश उर्फ पिंटू पासवान (35) पुत्र रामप्यारे पासवान के साथ पल्सर बाइक से जगदीशपुर से सोनबरसा बाजार की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक एम्स फोरलेन पर टाटा मोटर्स के सामने पहुंची तो एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसे की खबर मिलते ही सोनबरसा चौकी प्रभारी नितेश राय अपने सहयोगियों...