सड़क हादसे में भाजपा नेता के बेटे समेत दो की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 22 -- भाजपा नेता के बेटे और सहायक बैंक मैनेजर की साथियों संग उज्जैन महाकाल का दर्शन कर घर लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक के एक और साथी की मौत हुई है। जबकि तीन अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है। बैंक मैनेजर के मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हथिगवां थाना क्षेत्र के बछरौली गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी महेश सिंह बिहार ब्लॉक के मंडल अध्यक्ष हैं। महेश का 27 वर्षीय बेटा अमित सिंह प्रयागराज में एक बैंक में सहायक मैनेजर था। वह अपने चार अन्य साथियों संग महाकाल का दर्शन करने गया था। गुरुवार शाम घर लौटते समय मध्य प्रदेश के कटनी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में अमित सिंह और उसके एक साथी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य साथियों की हालत गंभीर है। बेटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.