सोनभद्र, मार्च 11 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवली क्षेत्र के ऊंचडीह गांव में बुधवार की सुबह सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत हो गई। सड़क पार करते समय बाइक सवार ने उन्हें धक्का मार दिया। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ऊंचडीह गांव निवासी भाजपा नेता 64 वर्षीय चन्द्रकांत देव पांडेय पुत्र स्व. विजय शंकर देव पांडेय बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे अपने घर से लगभग 500 मीटर दूर राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर कुछ सामान लेने बाइक से गए थे। सामान लेने के बाद वे अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे सड़क पार करने लगे, इसी दौरान घोरावल की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने धक्का मार दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.