सड़क हादसे में बुजुर्ग घायल
बाराबंकी, मई 20 -- रामसनेहीघाट। कोतवाली क्षेत्र में कोटवा सड़क-कोटवा धाम मार्ग पर सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोपालपुरवा निवासी शिवकुमार (60) सोमवार को घरेलू सामान खरीदने के लिए कोटवा सड़क बाजार गए थे। सामान लेकर वह साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान शांति नगर चौराहे के पास गाजीपुर मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने तत्काल घायल बुजुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.