सड़क हादसे में बुजुर्ग की गई जान
बेगुसराय, सितम्बर 5 -- वीरपुर। वीरपुर- मोहनपुर रोड पर सड़क हादसे में जख्मी 73 वर्षीय वीरपुर निवासी मो नियाज की मौत शनिवार को हो गई। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को जब वह जुमे की नमाज पढ़ कर अपने डेरा पर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी थी। इसमें वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गए थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए बेगूसराय भेजा। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वीरपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया और परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.