हरदोई, अप्रैल 14 -- माधौगंज। कस्बे के बघौली मार्ग पर मंगलवार को पशु चिकित्सालय के सामने साइकिल सवार बुजुर्ग किसान की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। घटना के समय चौराहे पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। तेरवा गांव निवासी 70 वर्षीय जगदीश प्रसाद किसानी करते थे। छोटे भाई विधुर ने बताया कि बड़े भाई जगदीश प्रसाद मंगलवार को साइकिल से कृषि उत्पादन मंडी समिति आए थे। वहां अनाज तुलाई का काम किया। करीब तीन बजे मंडी से साइकिल पर सवार होकर घरेलू सामग्री खरीदने बघौली रोड पर गए थे। सामान खरीदने के बाद जैसे वह साइकिल पर बैठकर घर वापसी को निकले तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत राहगीरों की मदद से उन्हें सी...