नोएडा, मार्च 19 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बीडीएस का छात्र घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। छात्र की हालत गंभीर है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-78 निवासी नीतेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका 22 वर्षीय भतीजा दिव्यांश सिंह शारदा विश्वविद्यालय से बीडीएस की पढ़ाई कर रहा है। छात्र विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहता है। दिव्यांश को शारदा गोलचक्कर के पास 15 मार्च को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल के आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में नॉलेज पार्क थाना पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस वाहन और आरोपी चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस...