मुजफ्फर नगर, अप्रैल 15 -- बुढ़ाना। बजाज शुगर मिल के निकट अचानक कुत्ता सामने आ जाने बाइक सवार सड़क पर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया। थाना रतनपुरी के गांव भनवाड़ा से इसरार पुत्र मुस्तफा निवासी इस्लामपुर भेसानी जिला शामली बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहा था। बुढ़ाना शुगर मिल के निकट अचानक उसकी बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और इसरार बाइक सहित सड़क पर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया। पास के भट्टे पर काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.