मुजफ्फरपुर, जून 7 -- पारू। दाउदपुर में रविवार की रात सड़क पार करने के दौरान बाइक की चपेट में आने से 65 वर्षीय मो. इस्राइल जख्मी हो गया। वहीं, बाइक से गिरकर मथुरापुर निवासी पुकार भगत का पुत्र राहुल कुमार (21) घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉ. अंकित कुमार सिंह ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मो. इस्राइल पत्नी के साथ सड़क पार कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...