गिरडीह, अप्रैल 29 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के गड़गी में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक खरसान पंचायत के कालापत्थर निवासी मो. एहसान 40 वर्ष है। हादसा मंगलवार देर रात को हुआ है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। चिकित्सक डॉ. शहंशाह के अनुसार युवक के जबड़ा और सिर में गंभीर चोट आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...