रायबरेली, मई 3 -- लालगंज,संवाददाता। गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर युवक की बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक सवार दो सगे भाई सड़क के किनारे गढ्ढे में गिरकर जख्मी हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे दुबे मजरे वलीपुर गांव के रहने वाले शिवप्रकाश शुक्ला (35) और महेंद्र प्रकाश शुक्ला (40) पुत्र काशीप्रसाद शुक्ला बाइक से किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक गंगा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर उमरामऊ गांव के पास पहुंची कि अचानक संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक समेत दोनों भाई सड़क किनारे गहरे खड्ड में जा गिरे। हादसा इतना तेज था कि दोनों मौके पर ही बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.