सड़क हादसे में बाइक सवार दो की मौत, कोहराम
महाराजगंज, सितम्बर 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सेमरा चन्द्रौली गांव में एचडीएफसी बैंक के पास रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी परतावल में दोनों की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस के द्वारा मृतकों की पहचान सूरज (19) पुत्र बाबूराम और नीतिश (15) पुत्र अमरनाथ, निवासी पिपरदेउरा थाना कोतवाली के रूप में हुई।राहगीरों के अनुसार दोनों बाइक से परतावल से महराजगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सेमरा चन्द्रौली गांव में एचडीएफसी बैंक के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.