मिर्जापुर, मार्च 23 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना विंध्याचल और हलिया थाना क्षेत्र की है। जिगना संवाद अनुसार विंध्याचल के थाना क्षेत्र के रामपुर कौड़ियरा गांव निवासी 28 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र केवला प्रसाद जिगना से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही गैपुरा चौराहे के पास पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे आटो ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही बाइक असंतुलित होकर सड़क पर घिसटने लगी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रुप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे गैपुरा चौकी प्रभारी सुरेश दुबे ने घायल को पीएचसी सरोई में भर्ती कराया। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी पुनीत अग्रवाल ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मंडलीय अस्पताल रे...