हजारीबाग, अप्रैल 10 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़-गोमियां रोड में नवादा पेट्रोल पंप के पास गुरूवार की शाम हुए सड़क हादसे में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कुसुंभा निवासी चंदन कुमार राम पिता बासुदेव राम, पियूष कुमार राम पिता राजेश राम तथा राजेन्द्र कुमार राम पिता भूखलाल राम है। तीनों की उम्र 17 वर्ष के करीब है। बताया जाता है कि तीनों किशोर एक बाइक पर सवार होकर बनासो से अपने गांव कुसुंभा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बनासो की ओर जा रही एक बोलेरो वाहन से बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर विष्णुगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए विष्णुगढ़ सीएचसी लेकर आई। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को एसबीएमसीएच, हजारीबाग रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने ब...