सड़क हादसे में बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत
हरदोई, मई 10 -- कछौना, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटियामऊ के निकट हरदोई-लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन बदहवास नजर आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। हालांकि चालक वाहन लेकर मौके से भागन में सफल रहा। परिजनों की ओर से अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम नन्हू पुरवा निवासी शिशुपाल 22 वर्ष व शोभित 19 वर्ष सण्डीला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री से मजदूरी कर शनिवार की देर रात घर लौट रहे थे। लखनऊ-हरदोई हाइवे पर ग्राम कटियामऊ के निकट एक ढाबे के पास अचानक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे से कुंवर पाल के बेटे शिशुपाल व प्रमोद के बेटे शोभित बाइक से उछल कर दूर जा गिरे। सूचना मिलते ही एम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.