कन्नौज, फरवरी 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत नादेमऊ रोड पर किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। सौरिख थाना क्षेत्र के फूलनपुर गांव निवासी शिवम प्रजापति (30) पुत्र नाथूराम प्रजापति अपने पुत्र 12 वर्षीय बेटे आयुष के साथ रविवार दोपहर अपनी बाइक से बाजार करने जा रहे थे। जब वह ढाबा के पास पहुंचे तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में शिवम को मेडिकल कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.