सड़क हादसे में बाइक सवार का पैर टूटा
गिरडीह, जून 15 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के खोटमनाय में बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए, जिसमें एक का पैर टूट गया। घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। बताया जाता है तिसरी थाना क्षेत्र के ककनी निवासी इफ्तिखार अंसारी 18 वर्ष और अफरीदी अंसारी 19 वर्ष गावां से अपने घर ककनी की ओर जा रहे थे। इसी बीच सामने से आ रहे एक ऑटो ने चकमा दे दिया, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में दोनों घायल हो गए, जिन्हें गावां अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ नौशाद आलम के अनुसार इफ्तिखार का पैर टूट गया है, वहीं अफरीदी को खाली चोटें आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.