ललितपुर, अप्रैल 11 -- कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पिपरट में शनिवार दोपहर को एक सड़क हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरपुरा निवासी भगवत पुत्र मुल्ले अपने साथियों हल्ले पुत्र उदयराज और कप्तान पुत्र शिवराज के साथ गांव से मड़ावरा कपड़े लेने जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम पिपरट के समीप अचानक से बाइक के सामने कुत्ता आ गया और बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना की शिकार हो गई। हादसे में भगवत को गंभीर चोटें आईं, जबकि हल्ले और कप्तान को मामूली चोटें लगी हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंचाया गया। भगवत का उपचार अभी भी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.