हरदोई, फरवरी 3 -- कछौना। हरदोई से लखनऊ जा रही सवारियों से भरी डग्गामार बस एक कंटेनर से टकराकर खाई में जा गिरी। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से पुलिस और ग्रामीणों ने सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। मंगलवार को लखनऊ हरदोई पलिया हाईवे पर ग्राम कटियामऊ के पास एक निजी यात्री बस एक कंटेनर से भिड़कर खाई में जा गिरी। हादसे में बस चालक राजू उर्फ गोपाल निवासी ग्राम जूरा थाना सुरसा की मौत हो गई। हादसे को देख मौके पर दौड़े ग्रामीणों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी लाया गया। हादसे में घायल बस के यात्रियों में समसपुर निवासी मुकेश, कटियामऊ निवासी बालकराम, पवन कुमार, मालती देवी, कुसुमा, अख्तर व ममता आदि का प्राथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.