हजारीबाग, मार्च 17 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ग्राम गैडा में रविवार को अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के चपेट में आने से अंकुश कुमार (8) की मौत के मामले में एफआइआर दर्ज की गयी है। मृतक के मां रितू देवी के आवेदन पर बरकट्ठा थाना कांड संख्या 45/26 के तहत मामला दर्ज हुआ है। दर्ज मामले में ट्रैक्टर चालक गणेश कुमार पिता मित्तल भूइयां और ट्रैक्टर मालिक बिट्टू मंडल पिता गोपी मंडल बरवां निवासी को आरोपी बनाया गया है। आवेदन में बताया कि मेरा पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच अवैध बालू लदा लाल रंग का बिना रजिस्ट्रेशन का महिंद्रा ट्रैक्टर तेज गति से आते हुए और चालक की लापरवाही से मेरे पुत्र को कुचल दिया। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक गणेश कुमार पिता मित्तल भूइयां ग्राम बरवां निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.