रायबरेली, मार्च 14 -- सतांव,संवाददाता। रायबरेली-लालगंज मार्ग पर गुरूबख्शगंज थाना क्ष्ज्ञेत्र के आशानंदपुर गांव की मोड के पास बाइक सवार पिता-पुत्र को बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। इससे चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी जतुवा टप्पा पहुंचाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद पिता को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटे की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहद्दीनपुर मजरे मटिहा गांव के रहने वाले हरिकरन सिंह (42) पुत्र भिखारीलाल अपने बेटे दीपक (10) के साथ बाइक से लालगंज की तरफ जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार पिता-पुत्र थाना क्षेत्र के आशानंदपुर गांव की मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे बेकाबू वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पिता-पुत्र चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने...