हाथरस, अप्रैल 28 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के हाथरस रोड स्थित गांव चमरौली के पास सोमवार सुबह बाइक सवार पिता-पुत्र को डंपर ने रौंद दिया। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटे और पैदल जा रहे राहगीर के दोनों पैर कुचल गए। चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सिकंदराराऊ बरेली मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया। ढाई घंटे तक हंगामा होता रहा। वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पुलिस की ग्रामीणों से नोकझोंक हो गई। गांव रजापुर निवासी 32 वर्षीय मोनू यादव सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे अपने 10 वर्षीय पुत्र हर्ष तथा गांव चमरौली निवासी गंगा सिंह के साथ बाइक पर सिकंदराराऊ से सामान लेकर अपने गांव जा रहे थे। यह भी पढ़ें- डम्पर ने ली महिला की जान, परिजनों ने किया हाइवे जाम जैसे ही वह हाथरस रोड स्थित गांव चमरौली पर मंदिर के स...