हाथरस, जनवरी 30 -- सादाबाद। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव पल्हावत निवासी एक युवक की मौत गुरूवार की सुबह अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के अलीगढ़ बाईपास मार्ग पर हुए सड़क हादसे में हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, गांव पल्हावत निवासी करीब 21 वर्षीय राहुल पुत्र रामप्रकाश ट्रक चालक था। वह ट्रक चालक अपना व अपने परिवारा का गुजारा करता था। बताते हैं कि गुरूवार की सुबह करीब सात बजे वह थाना बन्नादेवी क्षेत्र के अलीगढ़ बाईपास पर जब ट्रक से उतरकर डीजल लेने के लिए जा रहा था, तो इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक राहुल अपने पीछे अपने पिता, एक भाई व बहन को रोता बिलखता छोड़ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.