मिर्जापुर, अप्रैल 5 -- हलिया। लालगंज के कटाई गांव के पास शनिवार की दोपहर आटो की टक्कर से बाइक सवार पंचायत सहायिका, उनके पति और पुत्र जख्मी हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को लालगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के चालक आटो लेकर मौके से भाग निकला। हलिया थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी 28 वर्षीय प्रमीला देवी ग्राम गौरवा की पंचायत सहायक हैं। वह दोपहर अपने पति 32 वर्षीय अवधेश कुमार और दो वर्षीय बच्चे के साथ बाइक से लालगंज रिश्तेदार के यहां बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रही थीं। पति अवधेश बाइक चला रहे थे। जैसे ही कटाई गांव के पास पहुंचे। तभी लालगंज की ओर जा रहे आटो ने बाइक में टक्कर मार दिया। आटो की चपेट में आने से पंचायत सहायिका, उनके पति और बच्चा तीनों जख्मी हो गए। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने एंबुलेंस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.